ENJOY READING, GO IN DREAMS
कभी-कभी
गलती प्रत्यक्ष करता है,
लेकिन स्क्रिप्ट
अप्रत्यक्ष लिखता है।
कटघरे में खड़ा होता है
प्रत्यक्ष,
फैसला भी उसी पर होता है।
और पर्दे के पीछे
तालियाँ बजाता हुआ
ठहाके लगाता है
अप्रत्यक्ष।
No comments:
Post a Comment