ENJOY READING, GO IN DREAMS
जीवन के अनुभव
जीवन भर चलते हैं।
कभी गिरते हैं
फिर उठते हैं।
कभी टूटते है
फिर जुड़ते है।
कभी बिखरते हैं
फिर सिमटते हैं।
टूटकर जुड़ते हुए
गिरकर उठते हुए
बिखरकर सिमटते हुए
हम हर पल निखरते हैं।
No comments:
Post a Comment