ENJOY READING, GO IN DREAMS
कुछ ठीक हो,
या न भी हो—
पर मैं गणित का नियम से
पहले मान लूंगा कि
सब कुछ ठीक है।
फिर हल करूंगा
जीवन के जटिल से समीकरण।
क्या पता किसी पल
उत्तर भी मुस्कुरा दे,
और जो मान मन में धरा था,
वही सत्य मान निकल आए।
No comments:
Post a Comment