जीवन सफर मे आगे बढ़ना है इतना आसान नही।
सही समय पर सही राह को चुनने का यदि ज्ञान नही।
किसे पता किस मोड़ पे कोई हमको धोखा दे जाये
कौन भला है कौन बुरा है गर इसकी पहचान नही।
जीवन के हर मोड़ पे राहें अलग दिशा दिखलाती हैं
अनुभव देती इन राहों से रहना हमको अंजान नहीं ।
सभ्य सफल जीवन का एक मूल मंत्र तो यह भी है
अपने मुख से अपना ही करना कभी बखान नही।
वैसे ही कहने को तो लोग किसी को कुछ भी कहें
पर सच्चे अच्छे कर्म बिना बनता कोई महान नही।
