हे राम तुम्हारी जय हो
हे राम तुम्हारी जय हो
है आराधना तुम्हारी
हम पर कृपा निश्चय हो
हे राम तुम्हारी जय हो ।
हम तो हैं भक्त तुम्हारे
त्रुटियां हमसे सम्भव है
क्षमा करो अवधबिहारी
तुम मे ही लीन हृदय हो
हे राम तुम्हारी जय हो।
तुम तो हो अन्तर्यामी
सब ज्ञान तुम्हे तो है ही
कृपा करो तृशिरारी
यह जीवन भक्ति-मय हो
हे राम तुम्हारी जय हो।
मेरे सारे सुख दुख तो
सब तुम पर ही निर्भर है
सुनो विनती हे धनुधारी
सब कुछ तुम मे विलय हो।
हे राम तुम्हारी जय हो।










