रेलवे ट्रैक पर सो रहे मजदूरों को समर्पित
रोटी
तुम सभी का दर्द तो कोई समझ न पायेगा
मजदूर थे पर तुम्हे मजबूर समझा जायेगा
हो गयी एक चूक तुमसे अब कोई कुछ भी कहे
ये तुम्हारी कमी तुम्हारा परिवार अब कैसे सहे
इस तरह तुम ना रहे ये तो सबको है खली
मेरी तरफ से तुम सभी को अनगिनत श्रद्धांजलि