आजादी का जश्न मनाएं
पर देखो हम भूल ना जाएं।
जो शहीद हो गये वतन पर
नाम पर उनके शीश झुकाएं ।
उन स्वतंत्रता के वीरों ने
जाने कितने हैं कष्ट सहे
हम भूल नही सकते उनको
सौगन्ध आइये हम खायें।
जाति-धर्म के परपंचों से
सोच हमेशा ऊपर रखें
देश हमारा सबसे पहले
मूल-मंत्र सबको बतलाएं।
उन्नति पर हो देश हमारा
जिम्मेदारी है हम सबकी
हो दुनिया मे नाम हमारा
ऐसा अपना देश बनायें।