मुझ पर जो लगा है वो इल्जाम गलत है।
तेरा मुझसे खफा होना सरेआम गलत है।
खुशियाँ न दे सके जो काम किसी को
मेरी नजर में तो वो हर काम गलत है।
जाहिर न कर सका जो दिल की बात को
भेजा हुआ वो तेरा हर पैगाम गलत है।
औरों को गिरा कर हासिल हुआ है जो
जिन्दगी के सफ़र में वो मुकाम गलत है।