ENJOY READING, GO IN DREAMS


Friday, December 2, 2011

मुकाम गलत है.




मुझ पर जो लगा है वो इल्जाम गलत है।
तेरा मुझसे खफा होना सरेआम गलत है।

खुशियाँ न दे सके जो काम किसी को
मेरी नजर में तो वो हर काम गलत है।

जाहिर न कर सका जो दिल की बात को
भेजा हुआ वो तेरा हर पैगाम  गलत है।

औरों को गिरा कर हासिल हुआ है जो
जिन्दगी के सफ़र में वो मुकाम गलत है।

No comments:

Post a Comment