
सच्चे राहों पर चलना इतना भी कठिन नहीं है ,
सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना इतना भी जटिल नहीं है।
सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना इतना भी जटिल नहीं है।
एकाग्र चित्त और मन से गर सच्चा प्रयास करोगे
सब कही-सुनी यदि तजकर खुद पर विश्वास करोगे
निश्चित है एक दिन तुम भी सफलता प्राप्त करोगे
सौभाग्य तुम्हारा देखो इतना भी कुटिल नहीं है !
सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना इतना भी जटिल नहीं है।
मकड़ी को ध्यान से देखो जब जाला वो बुनती है
सौ बार इधर उठती है सौ बार उधर गिरती है
वह सिखलाती हम सबको हे मानव तुम भी जानो
दुर्भाग्य तुम्हारा देखो इतना भी हठिल नहीं है !
सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना इतना भी जटिल नहीं है।
असफलता और सफलता का संतुलन बनाये रखना
आगे ही बढ़ते रहने का निज-स्वप्न सजाये रखना
हर लक्ष्य तुम्हारा होगा यह बिल्कुल ही निश्चित है
जो तुमको रोक भी पाए ऐसा कोई अनिल नहीं है ,
सर्वोच्च शिखर पर चढ़ना इतना भी जटिल नहीं है। .
सच्चे राहों पर चलना इतना भी कठिन नहीं है।
बहुत सुंदर
ReplyDeleteGreat
ReplyDeleteMotivating lines.Great
ReplyDeleteGreat sir
ReplyDeleteAati uttam. 👌
ReplyDelete