ENJOY READING, GO IN DREAMS


Saturday, December 13, 2025

शब्द-संरक्षण 65 / 66

सहेजना है वाक्यों को—
कि उनकी लय से कोई शब्द फिसल न जाए।
सहेजना है शब्दों को—
कि अक्षर अपने स्वरूप से बिखर न पाएँ।

मात्राएँ अकेली कोई अर्थ नहीं गढ़ पातीं;
अर्थ तो भावों की रोशनी में ही जन्म लेता है—
और भाव भी अधूरे रह जाते हैं
जब अक्षर और शब्द साथ न चलें।
 


                   समानताएं-विषमताएं 65 


अक्षर, शब्द, वाक्य और मात्राएँ—
इन्हीं से जन्म लेती हैं
सीमित-सी समानताएँ,
और असीमित विषमताएँ।

No comments:

Post a Comment