वो लोग जो दिल से बात करते हैं।
बड़ी मुश्किल से बात करते हैं।
कौन सी राह है उस तरफ जाती
आज मंज़िल से बात करते हैं।
खौफ डूबने का उन्हें क्या होगा
नाव जो साहिल से बात करते हैं।
मौन दरख़तों को ग़ौर से देखिए
लगेगा महफिल से बात करते हैं।
ला-इंतिहा दर्द में होता है क्या
किसी बिस्मिल से बात करते हैं।
No comments:
Post a Comment