दर्द में डूब जाना अलग बात है।
दर्द में मुस्कुराना अलग बात है।
वो जो नही आए ये अलग बात है
आ के फिर लौट जाना अलग बात है।
साथ ना दे कोई तो अलग बात है
राह में छोड़ जाना अलग बात है।
ख्वाब आंखों में आना अलग बात है
ख्वाबों का टूट जाना अलग बात है।
ना उठाएं किसी कोआलग बात है
पर उठा कर गिराना अलग बात है।
पलकों में ख्वाब आना अलग बात है
पलकों का भीग जाना अलग बात है।
No comments:
Post a Comment