ENJOY READING, GO IN DREAMS


Sunday, May 26, 2024

मौन 33

मौन भी तो सम्पूर्ण

मौन नही होता।

उसमे भी होती हैं बातें 

 सामान्य से भी अधिक। 

कभी कभी खुद से ही 

आत्म- साक्षात्कार।

कभी किसी अन्य की

काल्पनिक उपस्थिति

और आभासी बातें

संक्षिप्त या विस्तार।

मौन से परिचित 

कौन नही होता?

मौन भी तो सम्पूर्ण

मौन नही होता।

No comments:

Post a Comment