ENJOY READING, GO IN DREAMS


Sunday, May 26, 2024

खाली पन्ना 32

वहां ऊपर कोई है।

जो रखता है 

हिसाब सबका।

जो लिखता है 

कहानियां सबकी

किसी किताब में।

एक इल्तज़ा है

बस मेरी उससे।

मेरी कहानी में 

कुछ पन्ने यूं ही

खाली छोड़ देना

खाली पन्नों में भी

लिखा होता है

बहुत कुछ।

No comments:

Post a Comment