ENJOY READING, GO IN DREAMS


Sunday, October 10, 2021

नाम-बेनाम

                    


दौर-ए-जमाँ  मे ये भी मुकाम शामिल है।

इंसानियत की कत्ल मे इन्सान शामिल है।


किसको सजा मिलेगी गुनाहगार कौन है

फैसले मे मुंसिफ का भी ईमान शामिल है।


फ़ेहरिस्त झूठों की अखबारों मे नही छपती

सबको पता है उसमे तुम्हारा नाम शामिल है।


सोचो की तुम पर इतने इल्जाम क्यों लगे

इसमे तुम्हारा खुद का भी बयान शामिल है। 


महफिल मे एक शख्स पर सबकी निगाह है

नामवरों मे शायद कोई बेनाम शामिल है।

No comments:

Post a Comment