( 1 )
थोड़ा ही मिले तुम पर बहुत कुछ खो गया।
हमे देखे हुए तुमको एक मुद्दत सा हो गया।
यादों मे भी हो आहों मे ख्वाबों मे भी तुम हो
तुम्हे फिक्र ही क्या है किसी को क्या हो गया।
( 2 )
अल्फाज पढ लिया मेरे एहसास न समझे।
दिल के मेरे तुम हो कितना पास न समझे।
सब कह दिया मैने अब है कुछ नही बाकी
मैने तुम्हे समझा है कितना खास न समझे।
( 3 )
मिल जाओ कभी तुम तो मैं तुमको बताऊं।
हाल-ये-दिल अपना कभी मैं तुमको सुनाऊँ।
तुमसे ये मेरा प्यार कभी भी कम नही होगा
जता चुका हूं सौ बार फिर एक बार जताऊं।

No comments:
Post a Comment