तुम हो तुम्हारी खुशी है।
इसके सिवा कुछ नही है।
तुम साथ हो तो है क्या गम
सब कुछ मेरा बस यही है।
दिल मे है तस्वीर तेरी
आंखों मे सपने तुम्हारे
दुनिया से हमको क्या लेना
मेरी तो दुनिया तू ही है।
जब तक थे तुम साथ मेरे
दुनिया ये कितनी हँसीं थी
जबसे हो तुम साथ छोड़े
सब कुछ वहीँ का वहीँ है।
दिल तो अकेला कभी भी
रहता नही है किसी का
दिल इस जहां मे सभी का
लगता कहीं ना कहीं है।

अतिउत्तम सर। 🙏🙏
ReplyDeleteNice creation.
ReplyDeleteVery good respected sir.
ReplyDeleteअति उत्तम, बहुत ही सुंदर पंक्तियां सर 👏👏👏
ReplyDeleteThanks to everyone
ReplyDelete