प्यार हमसे जो किया है तो निभाना होगा
दिल मे जो भी है तेरे हमको बताना होगा।
मिल ही जाएगी हमें प्यार की मंजिल अपनी
बस हमें दिल के रास्ते से ही जाना होगा।
प्यार दुनिया को कभी भी ना रास आया है
इसे दुनिया की निगाहों से बचाना होगा।
प्यार तो प्यार है कोई आग का दरिया तो नही
लोग कहते हैं जिसमे डूब के जाना होगा।
रोशनी प्यार की मध्यम न कभी हो पाये
दीप यादों के हमे दिल मे जलाना होगा।

No comments:
Post a Comment