ENJOY READING, GO IN DREAMS

Monday, February 15, 2021

हे मां वीणा वादिनी

हे मां वीणा  वादिनी , तुम कष्ट हरो माता।

ज्ञान बुद्धि विद्या से , तुम हमको भरो माता।

वैसे तो निस दिन ही ,  हम ध्यान तुम्हे धरते, 

ऋतु बसंत दिन पंचमी , विधि से पूजा हम करते,

श्वेत कमल पर आसन हो , तुम कृपा करो माता।

ज्ञान बुद्धि विद्या से , तुम हमको भरो माता।

ब्रम्हा  विष्णु और महेश , सब तुम्हे पूजते हैं,

ज्ञान कला विद्या की , देवी  तुम्हे मानते है,

श्वेत वस्त्र व तुषार हार है तुमको बहुत भाता।

ज्ञान बुद्धि विद्या से ,  तुम हमको भरो माता।

राजहंस पर हो सवार वीणा-पुस्तक हो हाथ मे, 

कर के मध्य निवास तुम्हारा दया तुम्हारी साथ मे,

निस दिन कर वन्दना तुम्हारी उच्च प्रगति पाता।

ज्ञान बुद्धि विद्या से , तुम हमको भरो माता।

1 comment: