सर्वविदित है सर्वमान्य है
दुनिया मे ये तथ्य।
सत्य मे ही ईश्वर बसता है
और ईश्वर मे सत्य।
ना ईश्वर किसी ने देखा है
ना ही देखा है सत्य।
पर सत्यता यही है दोनो मे
कोई नही असत्य।
सत्य की परिभाषा वही है
एक वही है सत्य।
सृष्टि का स्वामी वही है
किसका है आधिपत्य?
सत्यों मे सबसे बड़ा है
जीवन - मरण का सत्य।
आया है वो जायेगा ही
कोई नही अमर्त्य ।
No comments:
Post a Comment