पत्नी सेवा धर्म है सुन लो सब इन्सान।
यदि पत्नी प्रसन्न है घर है स्वर्ग समान।
किचन काम आता जिन्हे वो हैं पति महान।
पत्नी के संग हाथ बटाएं दुनिया करे बखान।
बड़े से बड़े सूरमा पत्नी से सकें ना जीत।
घर के बाहर शेर हैं घर मे हैं भयभीत।
चाहे जो भी राज हो पत्नी लेगी जान।
जासूसी ऐसी करे नतमस्तक भगवान।
दशा दुर्दशा ना बने ये है अपने हाथ ।
जीवन भर देते रहें एक दूजे का साथ ।
एक बात बस और है सुन लो कान लगाय ।
घर की बात घर मे रहे बाहर कभी ना जाय।

सत्य वचन सरजी
ReplyDeleteDhanyvaad
ReplyDelete