थकना नही है रुकना नही है
चलते ही चलते रहना है।
चाहे सुख मिले या दुख मिले
हंस कर उसे हमे सहना है।
जीवन सागर के लहरों मे
बाधाएं तो आएँगे ही
बाधाओं से लड़ कर ही तो
निस दिन आगे बढ़ना है।
कुछ ना कुछ तो लक्ष्य बनायें
हम अपने इस जीवन का
फिर उसको पाने की खातिर
कोशिस करते रहना है।
पाप पुण्य का लेखा जोखा
इसका कोई अर्थ नहीं पर
जैसी करनी वैसी भरनी
ये तो सबका कहना है।
चलते ही चलते रहना है।

क्या बात क्या बात ...
ReplyDeleteThanks
ReplyDeleteGood one sir👍
ReplyDeleteThanks
DeleteInspiring lines.
ReplyDeleteThanks
Delete