याद है मुझको तेरे प्यार की बातें कितनी
और वो तुमसे हुई पिछ्ली मुलाकातें कितनी।
बिन बताये ही चली आती हो तुम यादों मे
मैने काटी हैं जाग जाग के रातें कितनी ।
क्या पता कैसे जमाना भी इससे वाकिफ है
बात है प्यार की हम इसको छुपाते कितनी।
है पता मुझको मेरे पास तुमको आना है
यूँ तो सब लोग बनाते है बस बातें कितनी ।
तुम्हे तो जिद थी बस हमसे दूर जाने की
और हम तुमको अवाज लगाते कितनी।

Very nice
ReplyDeleteThank you .
DeleteBetter to write your name too so that I may also know you. Otherwise it shows " unknown "
Once more thanks
Thank you .
DeleteBetter to write your name too so that I may also know you. Otherwise it shows " unknown "
Once more thanks
Nice sir
ReplyDeleteDhanyvaad sir
Delete